कलक्ट्रेट परिसर में लगाएं हाई मास्क लाइट…DM के निर्देश

चंपावत के DM मनीष कुमार ने रविवार को कलक्ट्रेट परिसर का किया मुआयना
परिसर में बिखरी निर्माण सामग्री को हटाने की भी हिदायत दी
देवभूमि टुडे
चंपावत। DM मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट के समूचे परिसर में रात के वक्त पर्याप्त उजाले के लिए हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर के औचक मुआयने के दौरान उन्होंने ये निर्देश दिए। डीएम ने परिसर में चल रहे तमाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में बिखरी निर्माण सामग्री हटाने की ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएम आर्य को हिदायत दी। DM मनीष कुमार ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्धता के साथ हो। निरीक्षण के जरिए कलक्ट्रेट परिसर की सफाई और कार्यकुशलता बनाना है। दौरे के दौरान ADM जयवर्धन शर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंपावत भरत त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल और सिटी मैनेजर महेश चौहान मौजूद थे।

error: Content is protected !!