SP अजय गणपति ने टनकपुर कोतवाली में CLG सदस्यों से संवाद किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने CLG (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आज 8 दिसंबर को टनकपुर कोतवाली में हुई CLG सदस्यों की गोष्ठी में उन्होंने क्षेत्र की शांति, कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनके सुझाव लिए।


गोष्ठी में CLG सदस्यों के साथ यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, स्थानीय विवादों की रोकथाम, साइबर अपराध जागरूकता, नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। SP ने CLG सदस्यों से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और समुदाय के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। गोष्ठी में CO वंदना वर्मा सहित तमाम पुलिस अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।
© 2025. All Rights Reserved.