Sunday Jan 18, 2026

मरीजों के लिए दिए 11 Room Heater

चंपावत नगर पालिका के सभासद रोहित बिष्ट ने निजी रूप से जिला अस्पताल को दिए 11 हीटर

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड में नहीं ठिठुरना होगा। उन्हें ठंड से निजात मिल सकेगी। नगर पालिका के एक सभासद ने जिला अस्पताल में Room Heater भेंट किए हैं।

 

नगर पालिका के सभासद रोहित बिष्ट ने आज 8 दिसंबर को चंपावत जिला अस्पताल के मरीजों के लिए 11 Room Heater भेंट किए। उन्होंने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी को ये हीटर भेंट किए। अस्पताल प्रशासन ने हीटरों के लिए सभासद बिष्ट का आभार जताया है। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरि गोस्वामी और तान सिंह मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.