Sunday Jun 21, 2026

टनकपुर क्षेत्र से कल से लापता है 18 वर्षीय युवती

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर क्षेत्रमें रहने वाली एक युवती कल से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

मां की तहरीर के मुताबिक उनकी 18 वर्षीय बेटी कल 7 दिसंबर को बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। नाते, रिश्तेदारों सहित कई अन्य संभावित स्थानों में खोजबीन के बावजूद, कोई सुराग नहीं लगने पर युवती की मां ने तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक युवती की मां की तहरीर पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की ढूंढ खोज शुरू कर दी गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.