Sunday Jun 21, 2026

तल्लादेश में C-M-T रोड पर हुआ हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत/तल्लादेश। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश में C-M-T (चंपावत-मंच-तामली) रोड पर एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक जख्मी हो गया। ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई। 

 

जानकारी के मुताबिक चंपावत से अपने घर मंच जा रही कार (यूके 03 टीए-1619) सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे मंच के पास एकाएक ब्रेक फेल होने से करीब 60 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक चंचल सिंह जख्मी हो गया। जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने कार का शीशा तोड़ चालक को तत्काल खाई से निकाला।

आपात सेवा 108 की एंबुलेंस से  मंच अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सिर और कमर में चोट होने से चंपावत जिला अस्पताल लाया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.