

दुग्ध संघ के निदेशक कृष्णानंद जोशी व सभासद नंदन सिंह तड़ागी चंपावत नगर मंडल महामंत्री बनाए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी चंपावत नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा ने बताया कि पार्टी के जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया और जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की सहमति के बाद चंपावत नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के नामों का ऐलान किया गया। नगर मंडल इकाई में अध्यक्ष के अलावा 15 पदाधिकारी बनाए गए हैं।
विजय पांडे, भुवन फुलारा, दीपक तिवारी और आनंद सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष होंगे। दुग्ध संघ के निदेशक कृष्णानंद जोशी व सभासद नंदन सिंह तड़ागी मंडल महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा दीपा जोशी, अमर सिंह, जगदीश कॉलोनी व अजय प्रहरी मंत्री, अमित सिंह को कोषाध्यक्ष, पुष्पा पुनेठा कार्यालय मंत्री, मनोज नेगी मीडिया संयोजक, मनोज अमखोलिया आईटी संयोजक और रमेश सिंह खाती सोशल मीडिया संयोजक होंगे।



