Wednesday Dec 17, 2025

चंपावत जिले के 1702 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग 20 नवंबर को 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। ग्राम पंचायत के सदस्यों के उप चुनाव के लिए नामांकन जमा करने का वक्त बीत गया है। अंतिम जानकारी के मुताबिक 1702 सीटों के लिए महज 931 नामांकन जमा हुए हैं। इन सीटों के लिए उप चुनाव 20 नवंबर को सुबह 8 बजेसे शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच कल 15 नवंबर, नाम वापसी 16 नवंबर व चुनाव निशानों का आवंटन 16 नवंबर को होगा। 

 

इस साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायती आम चुनावों में चंपावत जिले के 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका था। चंपावत जिले में 2286 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 1702 पद खाली हैं। अंतिम जानकारी मिलने तक इनमें से 931 नामांकन जमा हुए हैं। लोहाघाट ब्लॉक की 288 सीटों के लिए 276, चंपावत की 639 सीटों के लिए 365, पाटी की 556 में से 181 और बाराकोट विकासखंड की 219 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के लिए 109 नामांकन प्राप्त हुए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.