जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में हिमवत्स संस्था ने छात्रवृत्ति वितरित की
साविद्या स्मारिका का विमोचन भी हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के राजकीय जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में हिमवत्स (हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति) द्वारा छात्रवृत्ति वितरण और साविद्या स्मारिका का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि CDO डॉ. जीएस खाती और SSB की डिप्टी कमांडेंट डॉ. मधुमिता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिमवत्स संस्था द्वारा सेवित जिले के 22 विद्यालयों के 67 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां वितरित किया और प्रथम सत्र में साविद्या स्मारिका का विमोचन किया गया।




विशिष्ट अतिथि नर्सिग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि रावत, जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) मान सिंह, खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। CDO ने छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रगति करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा रखा। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एमसी रस्यारा, ग्राम प्रधान शुभम रावत, सृष्टि, डॉ. एमपी जोशी, भगवत प्रसाद पांडेय, नारायण राम टम्टा, भूपेंद्र सिंह देव, नवीन पंत, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह कार्की, रेखा जोशी, नंदू राम, रूद्र सिंह बोहरा, कमला पनेरू, मुन्नी अधिकारी, कामिनी वर्मा, आशा टम्टा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक और IIT कानपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एचडी बिष्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
© 2025. All Rights Reserved.