चंपावत से करीब 10 किमी दूर बनलेख धौन के पास के जंगल में लगी आग
वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी
इस साल 9 अक्टूबर के बाद बारिश नहीं हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। वन्य जीवों का आबादी वाले क्षेत्र और इंसानों पर ही खतरा नहीं है, बल्कि अब खुद वन भी निशाने पर हैं। कड़ाके की सर्द के बीच जंगल में आग। अजीब लगता है लेकिन यह सच है। चंपावत में जंगल धधक रहे हैं और धधकते जंगलों से धुंआ भी खूब फैल रहा है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक आज 16 दिसंबर की पूर्वान्ह चंपावत से करीब 10 किमी दूर बनलेख धौन के पास के जंगल के पास से धुआं उठता दिखा। NH से गुजर रहे चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने तेजी से उठते धुएं की जानकारी दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर चंपावत रेंज से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिससे बड़ा नुकसान बच गया। इस क्षेत्र में चीड़, बांज सहित मिश्रित प्रजाति का जंगल है।
चंपावत जिले में इस साल 9 अक्टूबर के बाद बारिश नहीं हुई है। 68 दिनों से एक भी बूंद नहीं बरसने से वातावरण से नमी पूरी तरह से गायब है। और इस कारण कड़ाके की ठंड के बावजूद जंगल जल रहे हैं।
© 2025. All Rights Reserved.