चंपावत में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू
ब्लॉक प्रमुख बोहरा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन जोशी और इंदुवर जोशी ने किया आगाज
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हुई। चंपावत के ऑडोटोरियम हॉल में आज 14
नवंबर से शुरू खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. भुवन जोशी और प्रवक्ता इंदुवर जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमुख ने कहा कि संस्कृत देववाणी है। ये प्रतियोगिताएं ना केवल छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा करती हैं, बल्कि संस्कृत को जनवाणी बनाने में भी मददगार हैं। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिताम में दो वर्गों (कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 10 और वरिष्ठ वर्ग में 11 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी) में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण और श्लोक उच्चारण की स्पर्धाएं हो रही है। प्रतियोगिता में
विवेकानंद विद्या मंदिर, कूर्मांचल संस्कृत स्कूल चंपावत, जीआईसी, जीजीआईसी चंपावत, तामली, सिप्टी, विजन पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के
छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
शिक्षक जगदीश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक जीआईसी तामली के प्रधानाचार्य कमल जोशी, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य
बसंतबल्लभ पांडेय, शिक्षक सामश्रवा आर्य, नीरज जोशी, ग्राम प्रधान दीपा जोशी, देवेंद्र जोशी, राजेश पांडे, कलावती देवी, कमल जोशी, लक्ष्मी गहतोड़ी, हरिशंकर जोशी, नवल किशोर तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे। समापन कल 15 नवंबर को अपराह्न 2.30 बजे होगा। समापन से पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
© 2025. All Rights Reserved.