दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में हुआ बालिकाओं का मैत्री फुटबॉल मैच
चंपावत स्टेडियम 6 -JNV 1 गोल
ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया मैच का शुभारंभ
चंपावत में पहली बार निजी स्टेडियम में कोई मैच हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में पहली बार निजी स्टेडियम में कोई मैच हुआ। दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में आज शिवरात्रि के दिन हुए बालिकाओं के मैत्री फुटबॉल मैच में चंपावत स्टेडियम की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम को करारी शिकस्त दी।
चंपावत स्टेडियम की टीम ने JNV की टीम को 1 के मुकाबले 6 गोल से हराया। विजेता टीम की कंचन व मनीषा धामी ने दो-दो व कृतिका और हिमानी ने एक- एक गोल किया। पराजित टीम की ओर से अकेला गोल आस्था ने किया। रेफरी कविता नेगी और शौर्य व पार्थ लाइमैन थे। मैच का आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और नीरज जोशी ने सुनाया।
इससे पहले चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं चंपावत की पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बेटियों को खेल के मैदान में उतरते देखना गर्व की बात है। वहीं पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बालिकाए खेल सहित हर क्षेत्र में अपना मुकाम बना रही है। आयोजन की सराहना करते हुए इसे जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी, पूर्व DGC अमरनाथ वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा, UCSS स्कूल के प्रबंधक डॉ. श्याम सिंह कार्की, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी, राकेश बोहरा सहित क्षेत्र के तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।




पिता की स्मृति में बनाया स्टेडियम:
लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि यह स्टेडियम उनके पिता स्वर्गीय दिवान सिंह लडवाल की स्मृति में बनाया गया है। स्टेडियम क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मददगार होगा। उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने स्टेडियम को बनाने में सहयोग दिया है।
आयोजन में इनका रहा सहयोग:
जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, डॉ. महेश सिंह ढेक, रोहित बिष्ट, दीपक कन्याल, मुकेश टम्टा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, नीरज जोशी, मुन्ना राय, प्रदीप भट्ट आदि।
© 2026. All Rights Reserved.