Sunday Jun 21, 2026

बनबसा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद काला की मां पार्वती देवी का 98 वर्ष की उम्र में निधन, देहरादून में हुआ अंतिम संस्कार, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के अलावा मीडिया कर्मियों ने जताया शोक

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। नेपाल सीमा से लगे बनबसा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद काला की मां पार्वती देवी का निधन हो गया। 98 वर्षीय पार्वती देवी लंबे समय से बीमार थीं। उनका निधन रविवार की सुबह देहरादून स्थित आवास में हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज 13 अप्रैल को देहरादून में किया गया। वे अपने पीछे अपने भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। 

पार्वती देवी। (फाइल फोटो)

बुजुर्ग पार्वती देवी अपने छोटे बेटे बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर प्रदीप के साथ देहरादून में रहती थीं। विनोद उनके बड़े बेटे हैं। उनके निधन पर बनबसा के सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों ने संवेदना प्रकट की है। चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स सहित तमाम मीडिया कर्मियों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.