Sunday Jun 21, 2026

टनकपुर को भी मिले नए पुलिस क्षेत्राधिकारी

पौड़ी गढ़वाल से आए देवेंद्र सिंह चंपावत के CO और अल्मोड़ा से आए विमल प्रसाद को टनकपुर की जिम्मेदारी

स्थानांतरण आदेश के सवा दो माह बाद वंदना वर्मा देहरादून के लिए कार्यमुक्त

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत को 2 माह से अधिक समय के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी मिले हैं। वहीं टनकपुर में भी नए CO ने चार्ज ले लिया है। 

चंपावत के CO देवेंद्र सिंह। 

चंपावत के पुलिस क्षेत्राधिकारी की कुर्सी फरवरी से खाली थी। 31 जनवरी को शिवराज सिंह राणा के स्थानांतरण के बाद से यहां का अतिरिक्त दायित्व टनकपुर के CO के पास था। अलबत्ता अब पौड़ी गढ़वाल से आए देवेंद्र सिंह को चंपावत के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अल्मोड़ा से स्थानांतरित विमल प्रसाद को टनकपुर का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। टनकपुर की CO वंदना वर्मा का 30 जनवरी को देहरादून स्थानांतरण हो गया था। लेकिन अधिकारियों की कमी से उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। अब नए CO के आने के बाद  वंदना वर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया। स्थानांतरित CO को SP रेखा यादव की अध्यक्षता में हुए समारोह में विदाई दी गई।

टनकपुर के CO विमल प्रसाद।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.