Sunday May 10, 2026

25 सितंबर 2023 को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवें मील के पास एक स्कूटी सवार को तेंदुए के हमले से बचाया था

28 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री ने भी किया था सम्मान

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। 26 सितंबर 2023 को एक स्कूटी सवार को तेंदुए के हमले से बचाने वाले टनकपुर छीनीगोठ के जीप स्वामी राजू धामी का आज 13 अप्रैल को DM मनीष कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजू धामी ने उस दिन हुए वाकये की भी जानकारी दी। DM ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के इस वाकये में उनके प्रयास की सराहना और सभी के लिए प्रेरणादाई बताया। इससे पूर्व 28 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर दौरे में राजू धामी की बहादुरी को जिंदगी बचाने वाला बताते हुए माल्यार्पण कर अभिनंदन किया था।

29 दिसंबर 2023 की खबर।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25 सितंबर 2023 को आठवें मील के पास टनकपुर से स्कूटी से अपने घर सूखीढांग जा रहे दो सवारों में से एक पूरन तिवारी (50) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुआ स्कूटी सवार को घसीट कर ले जा रहा था, तभी चंपावत से टनकपुर जा रही कार के स्वामी राजू धामी और कुछ अन्य यात्रियों ने पत्थरों से हमला कर तेंदुए से छुड़ा पूरन तिवारी की जान बचाई थी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.