Thursday Apr 23, 2026

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का चंपावत जिले का दो दिनी दौरा आज शाम से

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड के ग्राम्य विकास, एमएसएमई और खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी आज शाम से चंपावत जिले का दो दिनी दौरा करेंगे। वे जिला योजना की बैठक लेने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे।

मंत्री भरत सिंह चौधरी।

 

आज 22 अप्रैल को बनबसा के एनएचपीसी में रात्रि विश्राम के बाद कल 13 अप्रैल को मंत्री पूर्वान्ह 11 बजे चंपावत के भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे तक जन प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मंत्री अपरान्ह 2 बजे विकास भवन सभागार में डीपीसी (जिला योजना समिति) की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद मंत्री शाम 4 बजे बनबसा के लिए रवाना होंगे। डीएम मनीष कुमार ने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक के लिए आवश्यक तैयारियों के साथ समय पर पहुंचने के निर्देश दिए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.