Friday May 15, 2026

टनकपुर और बनबसा में 24 घंटे में आग की दो घटनाएं

टनकपुर के डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर में और बमनपुरी में एक पेड़ में लगी आग

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में आग लगने की दो घटनाएं हुईं। अलबत्ता फायर ब्रिगेड ने दोनों घटनाओं को काबू कर लिया।

आग बुझाते फायर कर्मी।

21 अप्रैल को हुई पहली घटना में टनकपुर के डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर में एकाएक आग लग गई। इसके अलावा मैदानी क्षेत्र बनबसा के बमनपुरी में एक पेड़ में आग लगी। दोनों ही जगह फायर सर्विस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। अग्रिशमन दस्ते ने एमएफई, होज रील एवं मॉनिटर ब्रांच के माध्यम से पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.