Wednesday Aug 5, 2026

चंपावत जिले के नवागत प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी आज जिला नियोजन समिति की बैठक में योजना को अनुमोदित करेंगे

पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा मौजूदा 2026-27 के वित्त वर्ष में 11% से अधिक वृद्धि

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड के ग्राम्य विकास, MSME और खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी आज 23 अप्रैल को जिला योजना का अनुमोदन करेंगे। 

मंत्री भरत सिंह चौधरी।

कलक्ट्रेट में होने वाली जिला नियोजन समिति की बैठक में मंत्री वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 7691.40 लाख रुपये की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। पिछली बार जिला योजना की राशि 6857.10 लाख रुपये थी। यानी इस बार योजना की राशि में करीब 11% की वृद्धि की गई है। बताया गया कि इस बार कृषि, उद्यान सहित ग्रामीण विकास और आजीविका बढ़ाने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.