Tuesday Jul 21, 2026

टनकपुर क्षेत्र का मामला

20 अप्रैल को मुकदमा दर्ज 21 को आरोपी को दबोचा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में डंपर से हुई बैटरी चोरी का खुलासा हो गया है। साथ ही पुलिस ने शत-प्रतिशत माल की बरामदगी कर ली।

 

मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के सैफ अली के डंपर से दो बैटरियां चोरी हो गई थी। 20 अप्रैल को चोरी की तहरीर दी गई। जिस पर टनकपुर कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी कार्तिक मंडल (20) निवासी वार्ड नंबर 3, अंबेडकरनगर बंगाली कॉलोनी टनकपुर को 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.