पूर्व रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने 131वें संविधान संशोधन का विरोध करने पर कांग्रेस सहित विपक्ष पर साधा निशाना, चुनावों में जनता देगी जवाब
देवभूमि टुडे
चंपावत। पूर्व रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल के मौजूद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि संसद के अप्रैल में हुए 3 दिनी विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संविधान संशोधन (131) का विरोध कर कांग्रेस सहित अन्य दलों ने देश की आधी आबादी को धोखा दिया है। ऐसा कर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। जनता इस करतूत के लिए कांग्रेस को माफ नहीं करेगी और चुनावों में जवाब देगी।



भाजपा जिला कार्यालय में 22 अप्रैल को पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से लटके महिला आरक्षण कानून को पारित करा ऐतिहासिक काम किया, लेकिन 2029 के लोकसभा चुनाव से 33% महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का 131वां संविधान संशोधन कानून को पारित करवाने में कांग्रेस राह का रोड़ा बनी। इसके लिए कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सांसद ने कहा कि भाजपा नारी सशक्तिकरण और लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि इन दलों ने सिर्फ संविधान संशोधन या परिसीमन से जुड़े विधेयकों का ही विरोध नहीं किया, बल्कि आधी आबादी की पीठ पर छुरा घोंपा है।
वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व मुकेश महराना, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोरी, राजू गड़कोटी, सूरज प्रहरी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.