पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मंजूर किया इस्तीफा
अगस्त 2025 में दिया था BJP की सदस्यता से त्यागपत्र
2019 से 2022 तक रहे थे BJP के चंपावत जिलाध्यक्ष
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य दीप चंद्र पाठक का BJP से अब विधिवत नाता टूट गया है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। ये जानकारी BJP की टनकपुर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने दी।

2019 से 2022 तक BJP के चंपावत जिलाध्यक्ष रहे दीप चंद्र पाठक ने 2025 में अगस्त के पहले सप्ताह BJP की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अधिकृत किए गए प्रत्याशी से नाइत्तफाकी जताते हुए उन्होंने ये त्यागपत्र दिया था। अब 7 माह बाद उनका त्यागपत्र पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है। आज 13 मार्च को इस आशय की जानकारी BJP की टनकपुर मंडल अध्यक्ष ने एक पत्र के जरिए दी। दीप चंद्र पाठक पार्टी के तेज-तर्रार नेता होने के अलावा बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए जाने जाते थे।

© 2026. All Rights Reserved.