Wednesday Jul 15, 2026

परिवार के साथ मां पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रहे थे उन्नाव के तीर्थ यात्री

टनकपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी दर्शन के लिए परिवार के साथ जा रहे एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की बीच रास्ते में ही तबीयत बिगड़ गई। SDRF की टीम ने दो किलोमीटर पैदल मार्ग में स्ट्रेचर की मदद से उन्हें भैरव मंदिर पहुंचाया। यहां स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहोश सुरेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।   

SDRF के प्रभारी बहादुर सिंह बजेठा ने बताया कि आज 13 मार्च की अपरान्ह 3:30 बजे सूचना मिली की तीर्थयात्री सुरेश (65) पुत्र स्व. जगमोहन, निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना फतेहपुर चौरासी, उन्नाव (उत्तर प्रदेश) मूर्छित अवस्था में होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर SDRF के जवान कैलाश कुमार, राम सिंह, लोकेश चौहान, विपुल भट्ट ने उन्हें स्ट्रेचर की मदद से भैरव मंदिर पहुंचाया और उसके बाद आपात सेवा 108 की एंबुलेस से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि बुजुर्ग में ब्रेन हेमरेज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहोश सुरेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग के रिश्तेदार शिवम शुक्ला ने बताया कि सुरेश की तबीयत खराब होने पर उन्हें आराम के लिए रास्ते में रुकवा कर साथ में आए अन्य लोग दर्शन करने चले गए थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.