विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का आज टनकपुर में विधायक हेमेश खर्कवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। खर्कवाल गार्डन में हुई टनकपुर नगर कांग्रेस की बैठक में उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को सशक्त करने के लिए काम करने और अगले साल होने वाले
विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।



युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, जिला उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा, विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिया रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आदिल का माल्यार्पण करने के अलावा मिष्ठान खिलकर स्वागत किया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। हेम जोशी के संचालन में आज 22 अप्रैल को हुई बैठक में डॉ. विनोद कुमार जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान, सतीश पांडेय, खालिद अंजुम, बची सिंह महर, चंदन बिष्ट, सौरभ गिरी, संजय अग्रवाल, हरीश जोशी, रूपेश कुमार, गौरव जोशी, आशिफ खान, दीपक पांडेय, अबरार हुसैन, अमित जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीषा जोशी, करन सिंह, मानिक चंद आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.