CCU का काम तय समय में पूरा करने के DM मनीष कुमार के निर्देश
निर्माणाधीन CCU का किया मुआयना
देवभूमि टुडे
चंपावत। 50 शैय्याओं वाले CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में MRI (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) मशीन जल्द लगाने के DM मनीष कुमार ने निर्देश दिए। इस यूनिट में ICIC फाउंडेशन द्वारा CSR मद से MRI मशीन स्थापित की जा रही है। कल 12 मार्च को निर्माणाधीन CCU का निरीक्षण कर उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही विद्युत उपकरणों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक ब्रेकर आदि विद्युत व्यवस्थाएं एक दिन के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।


कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगभग ₹20.22 करोड़ से निर्माणाधीन इस यूनिट को तेजी एवं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान UPCL के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बृजमोहन आर्या सहित ब्रिडकुल के अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.