Tuesday Apr 14, 2026

9 हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं...

चंपावत में एडीएम के माध्यम से दिया ज्ञापन

4 अप्रैल से प्रदेशभर में चल रहा आंदोलन

देवभूमि टुडे

चंपावत। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आज 13 अप्रैल को सड़क पर हुजूम था। विरोध के स्वर थे, मांगों को पूरा करने को लेकर जोरदार नारे थे, सरकार को चेतावनी थी और मानदेय में बढ़ोत्तरी की आवाज थी। 9 हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं के नारे के बीच चंपावत मोटर स्टेशन से धरना स्थल तक निकाले गए जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ती और सहायिकाएं थीं। बाद में धरना स्थल पर एडीएम केएन गोस्वामी और जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल पहुंचे। संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में एडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया। 4 अप्रैल से आंदोलन कर रहीं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल का साथ मिल रहा है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

आज 13 अप्रैल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, मनीष महर, कमल सिंह के अलावा यूकेडी के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा, राजेंद्र पुनेठा राजू भैय्या सहित कई कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। जुलूस व सभा में संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय, प्रदेश सदस्य विमला पनेरू, प्रदेश महामंत्री गोविंदी मेहता, ब्लॉक उपाध्यक्ष ममता लीलावती जोशी, अनीता रावत, सोनम मेहरा, पुष्पा मेहरा, तुलसी सेठी, हेमा थ्वाल, राजेश्वरी, शशिप्रभा, गीता आर्या, गीता बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

ये हैं मांगें:

मानदेय को 9300 से बढ़ाकर 24 हजार करने, बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार कार्यकताओज़्ं की पदोन्नति सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं को उनके भ्रमण एवं विभागीय कार्यों हेतु नियमानुसार यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता प्रदान करने, बीएलओ और अन्य गैर-विभागीय कार्यों में लगाई जाने वाली ड्यूटी पर फोन का रिचार्ज और टीए-डीए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.