टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट में कार की टक्कर से 2 वॉकरों सहित 4 लोग चोटिल
प्राथमिक इलाज के बाद 1 घायल हायर सेंटर रेफर
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट में एक कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। चोटिल दोनों लोग इवनिंग वॉक कर रहे थे। उनके अलावा चालक सहित कार में सवार दो लोग भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


चंपावत की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार NH पर ककरालीगेट मोड़ पर अनियंत्रित होकर कल 22 अप्रैल की शाम सड़क किनारे टहल रहे लोगों से टकरा गई। टक्कर लगने से कर्मचारी कॉलोनी वार्ड नंबर 6 निवासी राजीव आर्या (50) का एक पांव फ्रैक्चर हो गया। जबकि नायकगोठ निवासी सतीश पंत (60) की कमर में चोट आई है। वहीं कार चालक दलजीत सिंह (33), निवासी कटरा वैष्णो देवी (जम्मू-कश्मीर) के सिर व हाथ और कार सवार कमल सिंह (27) के सिर में चोट आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद राजीव आर्या को हायर सेंटर रेफर किया गया।
© 2026. All Rights Reserved.