Saturday Mar 14, 2026

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर हुई कार्रवाई

मुआयना करती राजस्व एवं पूर्ति विभाग की टीम।

तहसीलदार बृजमोहन आर्या के नेतृत्व में राजस्व और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में 10 रसोई गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर यह कार्रवाई की गई है। DM मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज 13 मार्च को चंपावत के तहसीलदार  बृजमोहन आर्या के नेतृत्व में राजस्व और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने चंपावत मुख्य बाज़ार क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों पर औचक छापेमारी की।

 

इस दौरान टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि कुछ व्यवसायी नियमों की अनदेखी करते हुए घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहे थे। छापेमारी के दौरान विभिन प्रतिष्ठानों से कुल 10 घरेलू गैस सिलिंडर ज़ब्त किए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टीम में जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित राजस्व एवं पूर्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।

DM मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूर्ति विभाग को निर्देशित किया है कि नियमित रूप से ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.