Monday Apr 6, 2026

SOG और टनकपुर पुलिस टीम की कार्रवाई में दुकान में मिली स्मैक 

आरोपी के खिलाफ NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और पुलिस ने 82.25 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस की मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक कल 4 अप्रैल को CO वंदना वर्मा के नेतृत्व में SOG और टनकपुर थाना पुलिस टीम ने चाऊमीन की दुकान रामू दा फास्ट फूड सेंटर से 82.25 ग्राम स्मैक और स्मैक पीने में प्रयुक्त उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी गोविंद राम निवासी ककरालीगेट के पास प्लॉट नंबर 4 टनकपुर के खिलाफ NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में SI संदीप पिलखवाल, हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह, घनश्याम, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, नासिर हुसैन और सूरज कुमार शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.