Monday May 25, 2026

चंपावत में दिन के वक्त अंधेरे जैसा हाल

कल 4 अप्रैल से बिगड़ा है मौसम, तापमान में भी गिरावट 

मैदान में गेहूं की खड़ी व कटी फसल को नुकसान

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में कल की तरह ही आज 5 अप्रैल को भी कई बार बारिश हुई। कई जगह आकाशीय बिजली भी कड़की। इस वजह से कई बार बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मैदानी क्षेत्र टनकपुर में हुई। बारिश पहाड़ के लिए फायदेमंद है, तो मैदान में गेहूं की खड़ी फसल या कटी फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।

चंपावत में मौसम का ये है हाल।

चंपावत में कल 4 अप्रैल और आज 5 अप्रैल को भी मेघ बरसे। लोहाघाट, बाराकोट और पाटी सहित तमाम पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। तपिश कम हुई और पारा भी लुढ़क गया। आज चंपावत का अधिकतम तापमान 24.50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्र में यह बारिश खेती-बागवानी के लिए लाभादायक है। वहीं जल संरक्षण और जंगल को आग से बचाने के लिहाज से भी यह बारिश उपयोगी रही।

चंपावत में बीते 24 घंटों में (सुबह 8 बजे तक) हुई बारिश:

चंपावत: 7.70 मिलीमीटर।

लोहाघाट: : 1.00 मिलीमीटर।

पाटी: 1.00 मिलीमीटर।

बनबसा: 3.00 मिलीमीटर।

टनकपुर: 18.00 मिलीमीटर।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.