Saturday Sep 19, 2026

चंपावत जिले के लधिया घाटी क्षेत्र में बिछी सफेद चादर, फलों के अलावा सब्जी को भी हुआ नुकसान, मुआवजे की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/भिंगराड़ा। खराब मौसम के बीच बारिश और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा और लधिया घाटी के कई हिस्सों में आज 5 अप्रैल को जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई। भारी ओलावृष्टि से सफेद चादर बिछ गई।

 

ओले गिरने से भिंगराड़ा और लधियाघाटी क्षेत्र में पकने को तैयार गेहूं व मसूर की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा आड़ू, पुलम, खुबानी आदि पेड़ों पर लगे फूल गिर गए। सब्जी पौधों को भी नुकसान हुआ है। किसान शिवराज सिंह, दीपक शर्मा, टीका राम शर्मा, दीपक भट्ट आदि ने बताया कि ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने का आग्रह किया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.