Monday Apr 6, 2026

फायर स्टेशन टनकपुर की त्वरित कार्रवाई से पाया गया काबू

गेहूं की खड़ी फसल को भी जलने से बचाया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में आमबाग के पास की झाड़ियों में आग लग गई। फायर स्टेशन की वक्त पर की गई बचाव की कार्रवाई से आग पर फौरन काबू पाया गया और बड़े नुकसान को बचा लिया गया।

आग बुझाते फायर कर्मी।

पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक कल 3 अप्रैल को सागौन के पेड़ों और आसपास की झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही  टनकपुर फायर स्टेशन की  फायर यूनिट फौस घटनास्थल पर पहुंची। मोटर फायर इंजन और होज रील की मदद से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। तत्काल की गई कार्रवाई से गेहूं की फसल की ओर बढ़ रही आग को रोक जलने से बचाया जा सका।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.