1 लाख घन मीटर मात्रा और बढ़ाने की मांग की
मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने CM कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर की मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने शारदा खनन क्षेत्र में खनन की मात्रा बढ़ाने की मांग की है। इसे लेकर यूनियन ने आज 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन का कहना है कि वर्तमान में निर्धारित उप खनिज निकासी की मात्रा लगभग 3.38 लाख घन मीटर रखी गई है, जो अप्रैल में ही समाप्त होने की स्थिति में है। ज्ञापन में 1 लाख घन मीटर मात्रा और बढ़ाने की मांग की गई है।
यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में खनन स्वामियों ने CM कैंप कार्यालय के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा है कि खनन समय से पहले बंद होने पर इससे जुड़े मजदूरों, वाहन स्वामियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन की प्रति वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हल्द्वानी एवं परियोजना प्रबंधक शारदा खनन टनकपुर को भी भेजी है। ज्ञापन में मदन जोशी, जाहिद हुसैन, नसीब, कमलेश शर्मा, पंकज जोशी, रईस अहमद, रहमान, शाहिद, नजीर हुसैन, कुंडल महर, चंदू चंद, रघुवीर, संदीप आदि के हस्ताक्षर हैं।
© 2026. All Rights Reserved.