Saturday Sep 19, 2026

चंपावत मानेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार के दौरान सरोवर और गुप्त नौले के पीछे खोदाई में पाए गए

विधि विधान से स्थापित की जाएंगी शिलाएं

मानेश्वर महादेव मंदिर परिसर क्षेत्र में मिलीं पांच शिलाएं

देवभूमि टुडे

चंपावत। मानेश्वर महादेव मंदिर में सौंदर्गीकरण कार्य के दौरान 5 प्राचीन शिलाएं और एकमुखी रुद्राक्ष मिला है। इन्हें पांडवों के अज्ञातवास के दौरान पूजित शिवलिंग माना जा रहा है। मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार के दौरान बुधवार को सरोवर और गुप्त नौले के पीछे खुदाई में 2 शिलाएं मिलीं। कल बृहस्पतिवार सुबह 3 और शिलाएं करीब 8 से 10 फीट की गहराई में प्राप्त हुईं।

 

मंदिर के मठाधीश धर्मराज पुरी महाराज ने इन पांचों शिलाओं को अति प्राचीनतम शिवलिंग होने का दावा किया है। उनका मानना है कि ये पांडवों के अज्ञातवास के दौरान पूजित हैं और स्कंदपुराण में वर्णित सतयुग के प्रथम चरण के हो सकते हैं। अलबत्ता इन दावों की पुष्टि पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। इन प्राचीन शिलाओं और रुद्राक्ष को देखने के लिए लोग भी मंदिर पहुंच रहे हैं। मठाधीश के मुताबिक मिली शिलाएं विधि-विधान से स्थापित की जाएंगी। उचित स्थान पर शिलाओं को स्थापित की जाएगी। मिली शिलाएं अलग-अलग वजन और लंबाई की हैं। वहीं लोग 5 शिलाओं को 5 पांडवों से जोड़ कर देख रहे हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.