Sunday May 10, 2026

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का 13 अप्रैल से चल रहा धरना जारी

आज से परिषद की शाखा के बजाय क्षेत्रीय इकाई के हाथ आंदोलन की कमान

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) के कार्यकलापों पर अंगुली उठाई है। इसे लेकर परिषद 13 अप्रैल से धरना दे रहा है। कर्मचारियों और निगम प्रबंधन के बीच वार्ता के प्रयास भी बेनतीजा रहे। कहा कि डिपो में संगठन ने कई बार ऑफ रोड बसों को ऑन रोड करने का अनुरोध किया, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके साथ ही टनकपुर डिपो में निगम मुख्यालय के निर्देशो के विपरीत कार्य किया जा रहा है। इससे न केवल निगम की माली हालात लगातार खराब हो रही है, बल्कि कर्मचारियों को वेतन भी लाले पड़ गए के लिए भी निगम के पास रुपये तक नहीं हैं। 

13 अप्रैल से जारी आंदोलन की कमान आज 16 अप्रैल से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की शाखा के बजाय क्षेत्रीय इकाई ने अपने हाथ में ले ली है। मंडलीय प्रबंधक (संचालन) के कार्यालय के सम्मुख क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह, मंत्री राजेंद्र बिष्ट की देखरेख में चल रहे धरने में आकाश कुमार, रिंकू कांडपाल, दिनेश भट्ट, शाखा मंत्री पंकज पंत, संजीव कुमार, भूपाल सिंह, विक्रम सिंह, विनोद नौटियाल, नरेंद्र तिवारी, नवीन कुंवर, भरत पाठक, प्रवीण जोशी, हरीश जोशी, दीपक बिष्ट, जगदीश सामंत, डिगर सिंह, मोहित, अमित पाल, कमल रावत, अशोक बोरा, करन नेगी के साथ क्षेत्रीय प्रबंध समिति के 2 सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

धरना।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.