न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेजा
देवभूमि टुडे
चंपावत। पुलिस ने कमेटी बनाकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। SP रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस धोखाधड़ी व ठगी करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चला रही है।
गुरुवार को CO वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में SOG टीम ने सूचना के आधार पर सर्विलांस की सहायता से समूह बनाकर कमेटी के माध्यम से 50 लाख की ठगी को अंजाम देने वाले आरोपित आनंद बल्लभ जोशी उर्फ अजय जोशी निवासी वार्ड नंबर एक, सौन गांव, थाना भीमताल, जिला नैनीताल को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। CO ने बताया कि आरोपित थाना चंपावत में धारा 318 (4) BNS में वांछित था। पुलिस ने उसे चंपावत लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहाां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, गिरीश भट्ट शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.