Saturday Sep 19, 2026

नवरात्र के दूसरे दिन 37 हजार श्रद्धालुओं ने किए देवी दर्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। नवरात्र के दूसरे दिन आज 20 मार्च को 37 हजार श्रद्धालुओं ने पूर्णागिरी देवी के दर्शन किए। वहीं बारिश के चलते न केवल ठंड बढ़ी, बल्कि लोगों को आवाजाही में दुश्वारी भी झेलनी पड़ी। उन्हें भीगते हुए दर्शन के लिए जाना पड़ा। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की आस्था मौसम पर भारी पड़ी।

पूर्णागिरी धाम में तीर्थयात्रियों की नवरात्र में जबर्दस्त आवाजाही हो रही है। आज बारिश के बीच भक्तों को धाम की आवाजाही करनी पड़ी। वहीं मेले में प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त की गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए समिति स्वयंसेवकों के जरिए भी प्रयास कर रही है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.