Wednesday May 6, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास हुआ हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक आज 20 मार्च की दोपहर NH पर अमोड़ी में तुलसी होटल के नजदीक मोड़ पर दो कारों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को चंपावत अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। टक्कर लगने से दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.