Monday Apr 20, 2026

6 बेसहारा पशुओं को गौशाला भिजवाया

चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा की नगर पंचायत और पशु अस्पताल का अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। जिले के प्रवेशद्वार बनबसा की नगर पंचायत और पशु अस्पताल ने अभियान चलाकर 6 बेसहारा पशुओं को टनकपुर कालाझाला गौशाला पहुंचाया। आज 4 अप्रैल को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढ़लाकोटी की अगवाई में नगर क्षेत्र को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए पशु चिकित्सालय के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया l जिसमें नगर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ कर टनकपुर स्थित गौशाला भिजवाया गया। 

ईओ दीपक चंद्र बुढलाकोटी के मुताबिक इस अभियान के दौरान 6 बेसहारा पशुओं को पड़कर गौशाला भिजवाया गया। इसके अलावा 2 पशु स्वामियों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपने जानवरों को घरों में ही बांधने की अपील करते हुए रखें शहर के अंदर खुला घूमते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की चेतावनी दी है। अभियान में पशु चिकित्सालय की चिकित्सक फरहीन ताहिर, नगर पंचायत से योगेश बेलवाल, नरेश, गिरीश कापड़ी, जगदीश चंद्र आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.