निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप लगाया
सहायक महाप्रबंधक केएस राणा का आरोपों से इंकार
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ट्रैफिक शाखा) ने रोडवेज के टनकपुर के सहायक महाप्रबंधक पर निगम मुख्यालय के निर्देशों के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य कर निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर कर्मचारियों ने शाखा अध्यक्ष कौशल कर्नाटक और मंत्री पंकज पंत के नेतृत्व में धरना देने के साथ मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन दिया है।
वहीं निगम के टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि वे नियमों के तहत निगम के हित में काम कर रहे हैं।




© 2026. All Rights Reserved.