Tuesday May 12, 2026

चमोली के DIO अनुज कुमार होंगे चंपावत के नए जिला सूचना अधिकारी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के जिला सूचना अधिकारी धीरज सिंह कार्की का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें चंपावत से चमोली स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में आज 15 अप्रैल को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए। वर्ष 2021 की राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा से चयनित कार्की की पिछले साल चंपावत जिले में पहली तैनाती थी। जिम्मेदारी को टीम वर्क के साथ सहजता से निभाने में निपुण कार्की सरल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

 

जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की।

चमोली के DIO अनुज कुमार चंपावत के नए जिला सूचना अधिकारी होंगे। इसके अलावा देहरादून जिला सूचना कार्य के सहायक निदेशक बद्री चंद को सूचना निदेशालय देहरादून एवं सूचना निदेशालय देहरादून की सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून भेजा गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.