Saturday Apr 18, 2026

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी रहा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से CM को ज्ञापन भेज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन।

ज्ञापन में कहा है कि टनकपुर के मंडलीय प्रबंधक (संचालन) द्वारा मुख्यालय के नियम के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। उनकी कार्यप्रणाली से निगम को गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी निगम की ऑफ रोड बसों को ऑन रोड नहीं करने से निगम को पिछले कुछ माहों में लगभग 4 करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है। निगम मुख्यालय के निर्देशों के विपरीत कार्य करने से निगम के हालात दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आलम यह है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए परिवहन निगम के पास धनराशि का अभाव है। ज्ञापन में कहा गया है कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद टनकपुर के कर्मचारी निगम प्रबंधन की निगम विरोधी नीति के विरूद्ध धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह, मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, कैलाश, दीपक कठायत, भूपेन्द्र बिष्ट, विजय, आकाश कुमार, रिंकू कांडपाल, दिनेश भट्ट, पंकज पंत, कौशल कनार्टक, संजीव कुमार, भूपाल सिंह, विक्रम सिंह, विनोद नौटियाल, नरेन्द्र तिवारी, नवीन, भरत पाठक, करन नेगी, मोहित, आदि के हस्ताक्षर हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.