Monday Mar 23, 2026

सामाजिक कार्यों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया सम्मानित

लोहाघाट निवासी गहतोड़ी को यह सम्मान मानव तस्करी रोकथाम, नशा उन्मूलन, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की सहायता के अलावा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। देहरादून में हुए समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी को सम्मानित किया। लोहाघाट निवासी गहतोड़ी को यह सम्मान मानव तस्करी रोकथाम, नशा उन्मूलन, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की सहायता के अलावा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। 

राज्यपाल ने रीता की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में रीता गहतोड़ी ने तमाम चुनौती का मजबूती से सामना किया है। बिना किसी परवाह के उन्होंने साहसिक कार्य किए हैं। राज्यपाल ने उनके दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया। रीता गहतोड़ी वर्षों से सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति अभियान और अन्य लोक कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। उन्होंने अपनी बहनों के साथ अपने पिता और माता की अर्थी को कांधा और चिता को मुखाग्नि देकर सामाजिक बंधनों को तोड़कर खास पहचान बनाई है। बड़ी पुत्री होने के नाते वे अपने स्वर्गीय पिता और माता का श्राद्ध कर्म भी खुद करती हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.