Tuesday May 26, 2026

सोबन सिंह विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर में निर्माणाधीन भवन, परिसर की चहारदीवारी के निर्माण का जायजा लिया

देवभूमि टुडे

चंपावत। सोबन सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने चंपावत परिसर का भ्रमण कर वहां हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान चंपावत परिसर में  निर्माणाधीन भवन, परिसर की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था को निर्देशित भी किया। 

निरीक्षण करते VC प्रो सतपाल सिंह बिष्ट।

कुलपति प्रो. बिष्ट ने कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता रखने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं/कार्यों को लेकर प्रस्ताव बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट भी साथ थ। इस अवसर पर चंपावत परिसर के शिक्षक डॉ. रविशंकर जोशी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.