Tuesday May 26, 2026

भुवन कापड़ी ने देवीधुरा केमां वाराही धाम में पूजा-अर्चना की

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। नेता प्रतिपक्ष भुवन कामड़ी ने देवीधुरा के मां वाराही धाम पहुंचकर मां के चरणों में मत्था टेका। उन्होंने मंदिर में पूजन कर प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना पुरोहित भुवन चंद्र जोशी ने कराई।

 

इस अवसर पर मंदिर समिति एवं भक्तों ने विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता भुवन कापड़ी को मां वाराही देवी की प्रतिमा भेंट की। पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय लोगों ने उनका माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पंडित कीर्ति बल्लभ जोशी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, विक्रम कथायत, प्रकाश मेहरा, नरेंद्र सिंह, गोकुल कोहली, देव सिंह, हरीश कुमार, जगदीश चंद्र, दीपांशु, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.