Monday Apr 20, 2026

चंपावत जिले में बादल और बारिश से बदल गए मौसम के मिजाज

देवभूमि टुडे

चंपावत। बादल और बारिश से मौसम के मिजाज बदल गए हैं। चंपावत जिले के पर्वतीय हिस्सों में ठंड में इजाफा हो रहा है, तो मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में लोगों को बढ़ते पारे से निजात मिली है। बीते 24 घंटे में रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी है। आज 20 मार्च को भी बारिश हुई। वैसे इस बारिश को खेती-बागवानी के लिए बेहद मुफीद माना जा रहा है। जंगल की आग का खतरा भी बारिश से कम हुआ है। पेयजल स्रोतों के लिए भी बारिश अनुकूल मानी गई है।

 

चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा (20 मार्च सुबह 8 बजे तक):

चंपावत: 5.00 मिलीमीटर

लोहाघाट: 4.50 मिलीमीटर

पाटी: 6.50 मिलीमीटर

टनकपुर:2.00 मिलीमीटर

बनबसा: 3.00 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.