Thursday Apr 30, 2026

पूर्णागिरी मुंडन में दुगने राशि लेने, तो पार्किंग में नियमों की अनदेखी की तोहमत

DM सहित कई अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। 27 मार्च से शुरू मां पूर्णागिरी धाम में कोई बाल मुंडन में लूट का आरोप लगा रहा है, तो कोई पार्किंग में नियमों की अनदेखी की तोहमत मढ़ रहा है। आरोप ऊचौलीगोठ के पूर्व ग्राम प्रधान ने लगाए हैं। उन्होंने DM, SP, मेला आयोजक संस्था जिला पंचायत के अध्यक्ष और AMA को ज्ञापन भेज ओवररेटिंग को रोके जाने की मांग की है।

6 मार्च को उचौलीगोठ के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश महर ने, तो आज 9 मार्च को नवीन चंद्र पांडेय ने पूर्णागिरी क्षेत्र में मुंडन के लिए प्रशासन द्वारा तय 151 रुपये के मुंडन शुल्क के बजाय 302 रुपये वसूलने के आरोप लगाए।

वहीं दूसरी तरफ तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं जितेंद्र सिंह महर, गणेश महर और त्रिलोक सिंह ने पार्किंग में नियमों की अनदेखी कर काम करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत के AMA, DM, SP, SDM को ज्ञापन भेजा है। वहीं मुंडन एवं पार्किंग ठेकेदारों ने उन पर लग रहे आरोपों को निराधार बताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.