उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया
असल मुद्दों की अनदेखी कर रही है BJP सरकार
देवभूमि टुडे
चंपावत। UKD (उत्तराखंड क्रांति दल) के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह कठायत ने कहा कि संगठन को सशक्त करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव संवाद कर पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रम की जानकारी देंगे। आज 30 अप्रैल को जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा की अध्यक्षता में चपावत में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
प्रदेश के विकास और जन भावनाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से लेकर कई मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में आम लोगों की समस्याओं को उठाने के साथ जन मुद्दों को मुखरता से उठाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि 9 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित अन्य असल मुद्दों की अनदेखी कर रही है।
आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों की अनदेखी को लेकर भी पार्टी ने भी भाजपा को निशाने में लिया। संगठन की मजबूती, जन समस्याओं को लेकर रणनीति तैयार करने, पार्टी की सक्रियता को और तेज करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह कठायत, कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सिंह नेगी, चंपावत के जिला उपाध्यक्ष संदीप भट्ट, महामंत्री (प्रचार-प्रसार) गजेंद्र सिंह बोहरा, महामंत्री विपिन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश जोशी, ब्लॉक महामंत्री पीयूष तिवारी, चंद्रप्रकाश आर्य, प्रिंट-डिजिटल मीडिया प्रभारी संजय भट्ट, मीडिया प्रभारी विवेक गोस्वामी, सौरभ भारती, मनीष पंत, कमल सिंह बोहरा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.