Monday Mar 23, 2026

रविवार की छुट्टी के बाद भी चंपावत व लोहाघाट में बांटे गए गैस सिलिंडर

चंपावत जिले में 4000 से अधिक का बैकलॉग अब भी बना हुआ है

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के 2 केंद्रों में रविवार की छुट्टी के बावजूद LPG सिलिंडरों बंटे। चंपावत और लोहाघाट में आज 234-234 सिलिंडर बांटे गए। अलबत्ता टनकपुर व देवीधुरा में आज 22 मार्च को सिलिंडर नहीं बंटे। वहीं गैस वितरण केंद्र से सिलिंडर वितरित नहीं करने का प्रशासनिक निर्णय आज भी जमीन में नहीं उतर सका। चंपावत में गैस केंद्र में लंबी लाइन भी थी और सिलिंडर भी बंटे। 

चंपावत गैस केंद्र में उपभोक्ता।

गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को 234 सिलिंडर बांटे गए। वहीं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट और उनकी टीम गैस वितरण केंद्र में डटी रही।

उधर लोहाघाट में भी आज 234 सिलिंडरों का वितरण हुआ। लोहाघाट गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट का कहना है कि आज  सितारगंज प्लांट बंद होने से सिलिंडरों की सप्लाई नहीं होने से कल 23 मार्च को सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होगी। लोहाघाट में 1959 सिलिंडरों का बैकलॉग है। वहीं चंपावत जिले का बैकलॉग 4 हजार से अधिक है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.