चंपावत के सामाजिक कार्यकर्ता हरगोविंद बोहरा के बेटे हैं करन
वर्तमान में देहरादून में कार्यरत हैं करन सिंह बोहरा
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। चंपावत कनलगांव निवासी करन सिंह बोहरा ONGC ( तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड) के मुख्य अभियंता बन गए हैं। चंपावत भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरगोविंद बोहरा और शीला बोहरा के बेटे करत सिंह बोहरा देहरादून में अधीक्षण अभियंता के रूप में कार्यरत थे। उनकी इसी माह मुख्य अंभियता के पद पर पदोन्नति हुई है।

बचपन से मेधावी करन सिंह बोहरा की करीब 13 साल पूर्व ONGC में गुजरात में कार्यकारी अभियंता के रूप में नियुक्ति हुई भी। गुजरात के बाद कुछ वर्ष उन्होंने असम में सेवाएं दी। बीते कुछ समय से वे अपने गृह राज्य उत्तराखंड में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
© 2026. All Rights Reserved.