Saturday Sep 19, 2026

राम नवमीं पर अखंड धूनी स्थल में हवन और पारायण के बाद कन्या पूजन हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/मां पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि धाम मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि आज राम नवमी के दिन 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। भारी भीड़ के चलते मुख्य मंदिर जाने वाली सीढ़ी से लंबी कतार लगी। भक्तों को देवी दर्शन के लिए दो घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ा। पुलिस, प्रशासन एवं मंदिर समिति मेला क्षेत्र में व्यवस्था बना रही है। 

अखंड धूनी स्थल में कन्या पूजन।

वहीं पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में स्थित अखंड धूनी स्थल में हवन और पारायण के बाद कन्या पूजन हुआ। पंडित कुलदीप कुलेठा और पंडित छवि पांडेय ने पूजा-अर्चना किया। कार्यक्रम में पंडित पूरन चंद्र तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित सुरेश तिवारी, पंडित नीरज पांडेय, पंडित नवीन तिवारी, पंडित महेश पांडेय, पंडित राजू तिवारी, पंडित पंकज तिवारी, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.