Monday May 25, 2026

टनकपुर की दुकान से चोरी करने का है आरोप

चोरी का सामान व नकदी भी बरामद

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के राजाराम चौराहा के समीप शास्त्री चौक मार्ग पर एक दुकान से हजारों रुपयों का सामान चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिष्ठान स्वामी मनोज अरोड़ा ने थाने में चोरी की शिकायत की थी। बताया था कि बुधवार की रात्रि में उसकी दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने 3400 रुपये और मिंट सिगरेट के 50 डिब्बे चुरा लिए।

 

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 331 (4), 305 ए के तहत मामला दर्ज किय गया था। जांच अधिकारी SI रवि चंद्र जोशी ने जांच के बाद राहुल कश्यप उर्फ भूरा निवासी मछली गली वार्ड नंबर-चार को गिरफ्तार किया। आरोपी से 50 पैकेट सीक्रेट वैव मिंट मार्क और 2100 की नकदी बरामद की। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक रवि चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हितेंद्र वर्मा शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.